Sunday, March 5, 2017

भर भर पिचकारी रंग डारो रे होली आई रसिया

भर भर पिचकारी रंग डारो रे होली आई रसिया -2
उत्तराखंड माँ मच्युं च डरामा-2 भजणा न नेता
भजणा विधायक थामा रे थामा-2
मौका चा माल कमाओ रे होली आई रसिया  
भर भर पिचकारी रंग डारो रे होली आई रसिया -2
होली आई रसिया, होली रसिया-2
भर भर पिचकारी रंग डारो रे होली आई रसिया -2

भाजपा की लार लरक तरक-2 मिलजुल मिलजुलकर
मिलजुलकर सरकार गिराओ रे
मिलजुल सरकार गिराओ रे
भर भर पिचकारी रंग डारो रे होली आई रसिया -2



  

भर मुठ्ठी मार गुलाल मेरो पिया होली को खिलैया

भर मुठ्ठी मार गुलाल, मेरो पिया होली को खिलैया
सौ सीसी रंग की लाल, मेरो पिया होली को खिलैया
बाजत ढोल मृदंग मजीरा-2
चहुँ दिसी उड़त गुलाल-2
मेरो पिया होली को खिलैया
भर मुठ्ठी मार गुलाल, मेरो पिया होली को खिलैया
सौ सीसी रंग की लाल, मेरो पिया होली को खिलैया


लूट भ्रस्टाचार घोटाला ही घोटाला-2
मोती व्हे गेनी नेतो की खाल-2
मेरो पिया होली को खिलैया
भर मुठ्ठी मार गुलाल, मेरो पिया होली को खिलैया
सौ सीसी रंग की लाल, मेरो पिया होली को खिलैया

मेरो पिया होली को खिलैया


Wednesday, March 1, 2017

श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली

श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली
बाग़ है यह अलबेला, लगा कुंजो में मेला,
हर कोई नाचे गाये, रहे कोई ना अकेला ।
झूम कर हर कोई बोलो हर बरस आये यह होली ॥
चलो खेलेंगे होली
कभी वृन्दावन खेले, कभी बरसाने खेले,
कभी गोकुल में खेले, कभी बरसाने खेले ।
रंगी नंदगाव की गालीयाँ, रंगी भानु की हवेली ॥
चलो खेलेंगे होली
ग्वाल तुम संग में लाना, मेरे संग सखीयाँ होंगी,
उन्हें तुम रंग लगाना, चाह वो करती होंगी ।
तुम्हे मैं दूंगी गाली, काहे खेलत हो होरी ॥
चलो खेलेंगे होली
कभी गुलाल उडाए, कभी मारे पिचकारी,
कभी रंग जाए राधा, कभी रंग जाए बिहारी ।
है कैसा मस्त महिना, है कैसी सुन्दर जोड़ी ॥
चलो खेलेंगे होली


ओ होली आई होली आई देखो होली आई रे

ओ होली आई, होली आई देखो होली आई रे
खेलो खेलो रंग है, कोई अपने संग है
भीगा भीगा अंग है, ओ होली आई रे
बहकी बहकी चाल है, चेहरा नीला लाल है
दीवाने क्या हाल है, मस्तों पर है मस्ती छाई
देखो होली आई रे
जो लाये रंग जीवन में, उसे होली में पाया है
बताऊँ क्या तुम्हें यारों, किसे मैंने बुलाया है
या मत बुला, या बता दे दिल की बातें
ना छुपा दुनिया से चोरी है क्या
ये लड़की है या काली माई
देखो होली आई रे
यही दिन था यही मौसम, ज़ुबान जब हमने खोली थी
कहाँ अब खो गए वो दिन, की जब अपनी भी होली थी
तुम हो तो हर रात दिवाली, हर दिन मेरी होली है
अरे ये क्या चक्कर है भाई
देखो होली आई रे
हमारा कौन दुनिया में, यहाँ जो है पराया है
मगर अपना लगा कोई, ये ऐसा कौन आया है
इतना क्या मजबूर है, दिल क्यों गम से चूर है
तु ही सबसे दूर है, दिलों के पास बहुत ले आई
देखो होली आई रे


भागी रे भागी रे भागी, ब्रिज बाला, ब्रिज बाला

भागी रे भागी रे भागी, ब्रिज बाला, ब्रिज बाला
कान्हा ने पकड़ा रंग डाला
हे, भगा रे भगा रे भगा
नन्दालाला, नन्दालाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला


आधा हे रंग, आधा प्यार मेरा-2
खिल जायेगा, गोरी रूप तेरा
बीच बदरिया रास्ते में घेरा
बहिया की पहना दी माला
भगा रे भगा रे भगा, नन्दालाला, नन्दालाला
राधा ने पखारा रंग डाला

किसको न तूने कांकरिया मारी..2
किसकी न सालसे चुनरी उतारी
हे आज ले किन, हम सब की बारी-2
हे कौन तेरा रावाला
भगा रे भगा रे भगा, नन्दालाला, नन्दालाला
राधा ने पखारा रंग डाला

बहने लगी रंगों की गंगा ..
छेड़ो ना हमको-2 छोडो ये दंगा
बहने लगी रंगों की गंगा ..
देखो ये मुखड़ा रंग बिरंगा
नीला हरा पिला काला

हे, भगा रे भगा रे भगा
नन्दालाला, नन्दालाला
भागी रे भागी रे भागी, ब्रिज बाला, ब्रिज बाला
कान्हा ने पकड़ा रंग डाला
हे, भगा रे भगा रे भगा
नन्दालाला, नन्दालाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला

अरे जा रे हट नटखटना छू रे मेरा घूँघट

अटक-अटक झटपट पनघट परचटक मटक इक नार नवेली
गोरी-गोरी ग्वालन की छोरी चली 
चोरी चोरी मुख मोरी मोरी मुसकाये अलबेली
कँकरी गले में मारी कंकरी कन्हैये ने
पकरी बाँह और की अटखेली
भरी पिचकारी मारी , भोली पनिहारी बोली

अरे जा रे हट नटखटना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे
आया होली का त्यौहार, उड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे
तक तक ना मार पिचकारी की धार-2
कोमल बदन सह सके ना ये मार
तू है अनाड़ी, बड़ा ही गँवार
कजरे में तूने अबीर दिया डार
तेरी झकझोरी से, बाज़ आयी होरी से
चोर तेरी चोरी निराली रे
मुझे समझो ना तुम भोली भाली रे
अरे जा रे हट नटखट...


धरती है लाल आज, अम्बर है लाल-2
उड़ने दे गोरी गालों का गुलाल
मत लाज का आज घूँघट निकाल
दे दिल की धड़कन पे, धिनक धिनक ताल
झाँझ बजे शँख बजे, संग में मृदंग बजे
अंग में उमंग खुशियाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे
अरे जा रे हट नटखट...


चली बसंती बयार आई फूलू मां फुलार भौंरा ली गैनी ली गैनी भौंरा हो

संगीत...............................१२३ चली बसंती बयार चली बसंती बयार आई फूलू मां फुलार आई फूलू मां फुलार चली बसंती बयार आई फूलू मां फुलार...